रुड़की: उत्तराखंड में हादसों का दौर जारी है। वही एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो दोस्तों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक रुड़की में शनिवार देर रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: जरा याद करो कुर्बानी…

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित अशोक नगर (ढंडेरा) निवासी दीपक जोशी (30) पुत्र बसंत जोशी और जितेंद्र दत्त सेमवाल (31) पुत्र चंडी प्रसाद दोस्त हैं। शनिवार शाम दोनों बाइक से किसी काम से रुड़की आए थे। रात करीब दस बजे दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ढंडेरा रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए और मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वही मृतक दीपक के परिजनों ने बताया कि दीपक की इसी 30 नवंबर को शादी होनी थी। दीपक की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरे मृतक जितेंद्र की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। उनका एक बच्चा भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here