आज के समय में सपना देखना प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है और हर व्यक्ति रात में या दिन में सोते समय सपना देखता ही है। कई व्यक्ति ऐसे भी होते हैं, जो ये कहते हैं कि हम सपने नहीं देखते। परंतु ये कुछ हद तक गलत कथन है, क्योंकि सपना हर कोई देखता है।

ये भी पढ़ें: दो दिन में दो मादा हाथियों की मौत…

लेकिन कुछ लोगों को रात में देखे गए सपने याद नहीं रहते और उन्हें ऐसा लगता है कि वे सपना देखते ही नहीं। कई बार ऐसा भी होता है की हम रात में देखे गए सपनों से डर जाते हैं और इसके चलते हमारे मन में बुरे ख्याल आते हैं। यह बातें वेदों और पुराणों में कही गई हैं।

आइये जानते हैं कुछ सपनों के बारे में…

अध्यापक को सपने में देखना…

अगर आप अपने किसी अध्यापक को सपने में देखते है तो यह आपको जीवन में सफलता के संकेत देता है।

भगवान शंकर को देखना…

यदि आप अपने सपने में देवों के देव महादेव को देखते हैं तो यह आपके लिए सुखो में वृद्धि के संकेत होते हैं।

मुंडन करवाते हुए देखना…

कहा जाता है सपने में खुद को या किसी अन्य को मुंडन करवाते हुए देखना काफी अशुभ होता है। दरअसल यह सपना परिवार में किसी की मृत्यु का अंदेशा है।

कौआ को सपने में देखना…

कहा जाता है अगर सपने में कौआ नजर आए तो यह काफी अशुभ होता है। दरअसल सपने में कौआ दिखना किसी अशुभ घटना को दर्शाता है।

यात्रा करते हुये स्वयं को देखना…

कहा जाता है सपने में खुद को यात्रा करते हुए देखना काफी अशुभ माना जाता है। इसके अलावा ध्यान रखें कि जब कभी आप खुद को सपने में यात्रा करते हुए देखते हैं तो उसके अगले दिन भूल से भी यात्रा ना करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here