देहरादून: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। वही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें:क्या आपको भी सपने में दिखाई देती है ये चीजें…
मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के दूसरे पखवाड़े से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। पिछले साल आज के दिन न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। उन्होंने बताया कि हवा की गति ढाई किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रिकार्ड हुई है। नवंबर आखिर तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री आने का अनुमान है।