पिथौरागढ़: पूरे देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। वही पिथौरागढ़ से सटे एक गांव में बुधवार को शादी के फेरों के दौरान दूल्हे के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया सात फेरे लेने के बाद दूल्हे को होम आइसालेट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 26/11 हमलाः उस दिन मुंबई ने देखा था आतंकी खौफ, जानें क्या हुआ था उस दिन, कैसे दहली मायानगरी

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर जाखपुरान क्षेत्र के एक गांव से बारात चंडाक क्षेत्र के एक गांव पहुंची। शादी की रस्म पूरी कर शाम को दूल्हा-दूल्हन के फेरे चल रहे थे। इस दौरान दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली। बताया जा रहा है कि दूल्हा शादी के लिए चार दिन पहले ही दिल्ली से पहुंचा था। चम्पावत में युवक का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था।

दूल्हा कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दूल्हे के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पर तो शादी समारोह में हड़कंप मच गया। बाद में प्रशासन ने दूल्हे को आइसोलेट कर दिया। दूल्हन सहित बारात में शामिल लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। सभी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी।

बताया जा रहा है कि दूल्हा चार दिन पहले ही अपने घर पहुंचा था। पहुंचने के बाद उसने कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट चैथे दिन उस वक्त आई, जब दूल्हे के फेरे हो रहे थे। प्रशासन की टीम दूल्हे को अपने साथ ले गई। दुल्हन और संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here