देवप्रयाग: देवप्रयाग में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रविवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कार सवार श्रीनगर से सहारनपुर जा रहे थे। दोनों मृतक सहारनपुर-गगनोर यूपी के रहने वाले हैं। एसओ देवप्रयाग महिपाल रावत ने घटना की पुष्टि की है। दोनों मृतकों के नाम शहाबुद्दीन (45) और खुर्सीद (30) है। दोनों मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचने का काम करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here