देहरादून : उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारियों ने समस्यऔं का समाधान न होने पर आज 13 जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नही होगी तब तक वाहनों की पहिए जाम रहेंगे।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांग को लेकर देहरादून मंडल में पांच दिन से हड़ताल की जा रही है। अब रोडवेज के सभी मंडलों में 13 जनवरी से हड़ताल शुरू होगी।

यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि 13 जनवरी से पूरे प्रदेश में यूनियन के सदस्य हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद कुमाऊं मंडल की बस सेवा भी प्रभावित होगी, क्योंकि इस यूनियन के सदस्यों की बड़ी संख्या ऐसी है जो कि चालक या परिचालक हैं।

यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वह आंदोलन जारी रखेंगे।वहीं परिवहन निगम ने बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई के लिए वार्ता को बुलाया है। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने कहा है कि कर्मचारी यूनियन से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here