चमोली: केदारनाथ के विधायक मनोज रावत के पिता का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। आपको बता दें कि केदारनाथ विधायक मनोज रावत के पिता ठाकुर फकीर सिंह रावत का जिला चिकित्सालय में आंखों का इलाज चल रहा था। जहां उनका आंखों का ऑपरेशन किया गया था। इस दौरान आज सायं उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी खुद विधायक मनोज रावत ने सोशल मीडिया के जरिये दी।
सीएम ने जताया दुख…
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केदारनाथ के विधायक मनोज रावत के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।