देहरादून: देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 94 हजार से अधिक पाई गई है।

वहीं उत्तराखंड में में एक बार फिर कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है। मंगलवार को प्रदेश भर में कोरोना के 3012 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 129205 पहुंच गई है। वहीं मंगलवार को 27 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही मरीजों को बेड के लिए परेशान भी होना पड़ रहा है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आसानी से बेड नहीं मिल पा रहे हैं। लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आयी है। अब जल्द ही सिर्फ एक क्लिक से चल सकेगा राजधानी के किस सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में कितने बेड खाली है।

दरअसल, प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर खाली बेड का रियल टाइम डाटा अपलोड होगा। ऐसा होने से लोगों को अस्पतालों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। इस वेबसाइट में ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता की जानकारी भी मिल सकेगी।

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने खाली बेड का रियल टाइम आंकड़ा जारी करने की योजना पर काम करने के निर्देश दिए हैं।इसके तहत सभी अस्पतालों को अपने यहां बेड खाली होने की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारी को देनी होगी। कंट्रोल रूम के जरिये इसे तुरंत पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इससे मरीजों को भी पता होगा कि किस अस्पताल में बेड उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here