देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सरकार में लगभग पूर्व की खंडूरी सरकार के तमाम विश्वासपात्रों को अपनी सरकार में जगह देने जा रहे हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह की। कल यानि गत मंगलवार को शत्रुघ्न सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 1983 बैच के थे। उन के इस्तीफे के अटकलों पर विराम लगाते हुए सीएम तीरथ ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी है। वह अब मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी संभालेंगे।

2015 में शत्रुघ्न सिंह उत्तराखंड के मुख्य सचिव बने थे।उन्होंने राकेश शर्मा की जगह ली थी। केंद्र में भी उन्होंने लंबे समय तक कार्य किया पूर्व सीएम खंडूरी के शासनकाल में बेहद महत्वपूर्ण अधिकारी थे। बाद में उन्हें राज्य के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here