देहरादून: कश्मीर के पुलवामा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड के मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल भारतीय सेना की आधिकारिक वर्दी पहनने के लिए तैयार हो चुकी हैं। नीतिका ढौंडियाल सेना में लेफ्टिनेंट बन गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को वह आधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनकर सेना में शामिल हो जाएंगी।

18 फरवरी 2019 को एक सैन्य अभियान में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल ने कुछ दिनों बाद ही सेना में शामिल होने का मन बना लिया था। नीतिका ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वुमेन एंट्री स्कीम (डब्ल्यूईएस) की परीक्षा दी थी, जिसे पिछले साल वह पास कर चुकी थीं जिसके बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से नीतिका को कॉल लेटर आया था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल होने के लिए नीतिका अब पूरी तरह से तैयार हो गयी हैं। अब 29 मई को नीतिका अधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here