नैनीताल: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में परेशानी हो रही है। बारिश का असर यातायात पर पड़ रहा है। बरसात के मौसम में पहाड़ी रास्ते काफी खतरनाक हो जाते है। इस बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के गरमपानी में शुक्रवार सुबह से बरसात हो रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी से मलबा गिर रहा था। इस दौरान ठीक नीचे से एक बाइक सवार निकला। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह हक्का-बक्का रह गया। राजमार्ग में गिरता बोल्डर साफ दिख रहा है, मोटर साइकिल चालक के ठीक आगे बोल्डर गिरता है, लेकिन वह बचा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here