देहरादून :साडे 4 सालों में आज उत्तराखंड की झोली में तीसरा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के रूप में उत्तराखंड की जनता को मिल गया है। हालांकि जब से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री आवास बना है तो मुख्यमंत्री आवास को लेकर मुख्यमंत्री भी काफी चर्चाओं में रहे हैं कहा जाता है कि जो भी मुख्यमंत्री उस मुख्यमंत्री आवास मैं रहा वह अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही विदा हो गए। चाहे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की बात करें तो तीरथ सिंह रावत भी मुख्यमंत्री के बाद सेफ हाउस को ही अपना डेरा बनाया और कभी सेफहाउस में रहे तो कभी अपने घर से ही राजपाट चलाया।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सेफहाउस से ही अपना कार्यकाल चलाया पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने सेफहाउस को ही अपना आशियाना माकूल समझा और जो उत्तराखंड का मुख्यमंत्री आवास है उससे भी वह दूरी बनाते दिखे हालांकि उनको भी बीच में राजनीति अस्थिरता का सामना करना पड़ा हालांकि उसके बाद वह दोबारा मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सेफहाउस से ही अपना काम का चलाया वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने भी उस आवाज से दूरी बना कर ही रखी उन्होंने भी अपना राजकाज यमुना कॉलोनी से ही चलाया अब सबकी नजरें नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पर हैं पुष्कर धामी युवा मुख्यमंत्री है क्या पुष्कर धामी अपना कामकाज और अपना आशियाना मुख्यमंत्री आवास को बनाएंगे या पुष्कर धामी भी इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की भांति इस मुख्यमंत्री आवास से दूरियां बनाएंगे यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन जब से मुख्यमंत्री आवास बना है तब से उस मुख्यमंत्री आवास को लेकर यह कहा जाता किस मुख्यमंत्री ने भी वहां निवास किया वह अपना कार्यकाल पूरे किए बिना ही विदा हो गए

तो अब देखना होगा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी इन अफवाहों से बचकर उस मुख्यमंत्री आवास में निवास करेंगे या वह भी और मुख्यमंत्रियों की भांति अपना आशियाना किसी और जगह रहकर अपना राजकाज चलाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here