देहरादून : कल जैसे ही मुख्यमंत्री की कमान पुष्कर सिंह धामी के हाथ लगी तब से पुष्कर सिंह धामी फेसबुक पर छाए हुए हैं। जहां पहले इनके फेसबुक पर बहुत कम लाइक और शेयर होता था वही अब पुष्कर सिंह धामी की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है।

कल मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी जब शहीद स्थल पहुंचे तो उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों श्रद्धांजलि अर्पित की। और उसके बाद उन्होंने यह पोस्ट जब अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की तो उनको 67 सौ लाइक, 11 सौ कमेंट, 147 शेयर, लोगों ने उस पोस्ट को किया।

उसके बाद उन्होंने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट किया तो उनको 91 सौ लोगों ने लाइक किया 12सौ लोगों ने कमेंट, किया और 160 ,लोगों ने उनकी पोस्ट को शेयर किया। ज्यो ज्यो उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी फेसबुक पेज पर पोस्ट की है वैसे ही उनको जनता का अपार प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

कहीं ना कहीं पुष्कर सिंह धामी फेसबुक पर छाए हुए हैं। युवा मुख्यमंत्री होने के नाते भी युवा उनको काफी पसंद कर रहे हैं अब देखना होगा कि आगे चलकर जनता का उनको कितना प्यार मिलता है। और अभी तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होने के नाते युवा उनको कितना पसंद करते हैं। यह बड़ा सवाल होगा बहराल पुष्कर सिंह धामी के फेसबुक पर पहले जहां बहुत कम लोग उनके फेसबुक पेज पर लाइक शेयर कमेंट करते थे पहले। वही मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उनकी फैन फॉलोइंग भी बड़ी तेजी से बढ़ रही है।

अब आगे चलकर देखना है कि जिस प्रकार धामी को सोशल मीडिया के माध्यम से प्यार मिल रहा है आगे चलकर उनको जनता कितना पसंद करती है यह देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here