जौनपुर: यूपी के जौनपुर जिले में गाय की तेरहवीं संस्कार का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। महाराजगंज क्षेत्र के तेजी बाजार में लक्ष्मी नाम की गाय की मौत बाद विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। अब तेरहवीं  के भोज के लिए कार्ड बांटा जा रहा है।

तेजीबाजार निवासी दिनेश जायसवाल के घर में 29 अगस्त को गाय का निधन हो गया था। गाय की उम्र 17 वर्ष थी। परिवार वाले गाय को लक्ष्मी के नाम से बुलाते थे।  गाय की मौत के बाद तेरहवीं संस्कार की तैयारी की है। छह सिंतबर को शुद्धक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तेरहवीं 10 सिंतबर को है। दिनेश जायसवाल (सबमर्सिबल पंप डीलर) ने बताया कि गाय लक्ष्मी उनके यहां 2004 से थी।

पूरा परिवार उसकी सेवा करता था। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। वह 17 साल तक परिवार के सदस्य के रूप में थीं। बीमारी के चलते लक्ष्मी की मौत हो गई तो पूरे विधि-विधान से कफन के साथ उसे दफन किया गया। अब त्रयोदशाह 10 सितंबर को आयोजित की गई है। इधर, गौमाता के प्रति इस तरह की आस्था पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here