दिल्ली से अभी की सबसे बड़ी खबर आ रही है कि लेफ्टिनेंट जरनल (रिटा) गुरमीत सिंह बने है उत्तराखंड के नये राज्यपाल।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश दे दिए हैं। बनवारी लाल को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। अब तक उनके पास तमिलनाडु का प्रभार भी था, लेकिन अब बनवारी लाल पंजाब के ही राज्यपाल होंगे। वही उत्तराखंड की बात करे तो राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है, उनकी जगह रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आपको बता दे कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं। कुछ राज्यपालों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here