राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को राजस्थान पुलिस ने गौरीकुंड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि, दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस साथ लेकर चली गई है।

राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए 26 सितंबर को आयोजित ‘रीट’ परीक्षा का पेपर लीक कर दिया गया था। इस मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। मामले का मास्टर माइंड बत्ती लाल को बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि, रविवार को राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बत्ती लाल मीणा और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि, आरोपी केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा था। इस मामले में राजस्थान सरकार ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here