देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज देहरादून के एतिहासिक परेड ग्राउंड में चुनावी रैली संबोधित करने आ रहे हैं। केजरीवाल दोपहर दो बजे रैली को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान को तेज करने के लिए अरविंद केजरीवाल सोमवार को दून में पहली जनसभा संबोधित करेंगे।

केजरीवाल इससे पहले बीते कुछ महीनों में देहरादून के तीन दौरे कर चुके हैं, लेकिन जनसभा संबोधन पहली बार होगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने परेड ग्राउंड का चयन किया है, इसी स्थान पर कुछ दिन पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी जनसभा संबोधित कर चुके हैं।

इस लिए पार्टी इसी मैदान का इस्तेमाल करते हुए, अपने दमखम का प्रदर्शन करना चाहती है। रविवार को सभा स्थल के दौरे के बाद आप कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि केजरीवाल की रैली ऐतिहासिक साबित होने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के कार्यकर्ता और आम लोग केजरीवाल को सुनने के लिए देहरादून रवाना हो चुके हैं।

वाहनों से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के लिए पार्किंग का इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल का यह छठवां उत्तराखंड का दौरा है। इस दौरान वो पूर्व के दौरों की तरह एक और बड़ी घोषणा कर चुके हैं। बाली ने कहा कि केजरीवाल के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार होगा।

तय कार्यक्रम के मुताबिक केजरीवाल सुबह 10.35 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से उनका सड़क मार्ग से बीजापुर गेस्ट हाउस जाने का कार्यक्रम है। जहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद वो दोपहर दो बजे परेड ग्राउंड में जनसभा संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी की तरफ से सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल सहित अन्य नेता भी मंच पर रहेंगे।

इसके बाद वो सीधे दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। पार्टी ने परेड ग्राउंड पर जनसभा के साथ ही सैनिक सम्मान समारोह भी रखा है। इसके अलावा अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी। इसी के साथ आप उत्तराखंड में नव परिवर्तन यात्रा का भी शुभारंभ करेगी। यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न स्थानों से गुजरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here