देहरादून: दैनिक उत्तराखंड की खबर पर एक बार फिर मुहर लगी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आखिरकार बीजेपी का दामन थाम लिया है। किशोर उपाध्याय लंबे समय से बीजेपी में जाने को लेकर किशोर उपाध्याय की चर्चाएं चल रही थी। और किशोर उपाध्याय की बीजेपी में जाने को लेकर जितनी भी एक्टिविटी थी। दैनिक उत्तराखंड लगातार प्रमुखता से अपने दर्शकों को दिखा रहा था। लेकिन कई बार किशोर उपाध्याय का विरोधाभास के बयान भी सामने आए। लेकिन दैनिक उत्तराखंड ने 4 महीने पहले ही यह खबर दिखाई थी कि किशोर उपाध्याय बीजेपी में जा रहे हैं।

विधायक राजकुमार के कांग्रेस छोड़ भाजपा मे जाते ही किशोर उपाध्याय ने दिये ये संकेत

 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेशमुख्यालय देहरादून में किशोर उपाध्याय की ज्वाइनिंग कराई गई। उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। आज 27 जनवरी सुबह ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here