नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन में छिड़े युद्ध से दुनियाभर बाजारों में हलचल देखी जा रही है। रूस-यूक्रेन संकट के बढ़ने के साथ इसका असर अलग-अलग क्षेत्रों पर दिखने लगा है। जानकारों का मानना है कि जल्द ही बीयर के दामों में उछाल आने वाला है। रूस-यूक्रेन में युद्ध जल्द नहीं थमा तो गर्मी में ज्यादा बिकने वाली बीयर के दाम आसमान छूने लगेंगे।

सालाना 18 करोड़ टन जौ की पैदावार करता है रूस
जौ से बनने वाली बीयर का रूस सबसे बड़ा उत्पादक देश है जबकि यूक्रेन जौ पैदा करने में विश्व में चौथे स्थान पर है। रूस सालाना 18 करोड़ टन जौ की पैदावार करता है, वहीं यूक्रेन साल में 95 लाख टन जौ की पैदावार करता है।

ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, रूस-यूक्रेन संकट से बीयर कंपनियों के मार्जिन पर असर देखने को मिल सकता है और आने वाले समय में बियर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से जौ की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। इस वजह से गर्मी में बीयर की लागत में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

भारत के रियल एस्टेट सेक्टर पर रूस-यूक्रेन युद्ध का होगा असर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध का असर भारत में रियल एस्टेट सेक्टर पर भी पड़ सकता है और आने वाले महीनों मे यहां मकानों के दाम भी बढ़ेंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, महंगे कच्चे से ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ेगी। इसका असर सप्लाई चेन पर पड़ने वाले रॉ मैटेरियल की कीमतें बढ़ेंगी। इसके चलते निर्माण गतिविधियों की लागत बढ़ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here