लोहाघाट 54 विधानसभा…

कुल 16 चरणों में

कांग्रेस – खुशाल अधिकारी- 32244

भाजपा- पुरन Fartyal- 26126

आप – राजेश बिष्ट- 884

सपा – निशार खान- 353

निर्दलीय – धीरज लड़वाल-134

निर्दलीय – प्रकाश धामी – 176

निर्दलीय – हिमेश kalkhudiya- 1220

नौटा – 1096
54 विधानसभा से कॉंग्रेस से खुशाल सिंह अधिकारी जीत गये हैं

देहरादून। उत्‍तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। कुछ देर बाद राज्‍य में तस्‍वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार यहां बन रही है।

Uttarakhand Election Results Update

  • धामी सरकार के तीन मंत्री कालाढूंगी से बंशीधर भगत, श्रीनगर से डाक्टर धन सिंह रावत व नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल पीछे चल रहे हैं।
  • लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी खुशाल सिंह अधिकारी जीते।
  • खटीमा सीट से मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी एक हजार वोटों से चले रहे हैं आगे।
  • हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त।
  • अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शार्म चल रहे आगे।
  • खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्‍कर सिंह धामी पीछे चल रहे, किच्‍छा से बेहड़ और रुद्रपुर से मीना शर्मा आगे चल रही हैं।
  • टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस के ओम गोपाल भाजपा के सुबोध उनियाल से आगे चल रहे। टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय उजपा के दिनेश धने से आगे चल रहे हैं। वहीं, घनसाली सीट से भाजपा के शक्तिलाल शाह निर्दलीय भीमलाल आर्य से आगे चल रहे हैं।
  • टिहरी जनपद की देवप्रयाग भजापा के विनोद कंडारी कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी से आगे चल रहे हैं। धनोल्टी से भाजपा के प्रीतम सिंह पंवार कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से आगे हैं। टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी भाजपा के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार से आगे चल रहे हैं।
  • विकासनगर में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के मुन्ना सिंह चौहान को 3238 मत मिले। कांग्रेस के नवप्रभात को 3159 मत मिले।
  • हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक 914 वोट से आगे चल रहे।
  • उत्तरकाशी जनपद की पुरोला विधानसभा के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बनाई बढ़त।
  • उत्‍तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर, दोनों 34 सीटों पर बनाए हुए हैं बढ़त।
  • लक्सर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में बसपा प्रत्याशी शहजाद को 3031, कांग्रेस प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी को 1480 और भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को 943 मत प्राप्त हुए हैं।
  • भगवानपुर विधानसभा सीट से ममता राकेश 1900 वोट से आगे चल रही हैं। भेल रानीपुर विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान को 4267 वोट तो वहीं भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को 2987 मत प्राप्त हुए हैं।
  • देहरादून जनपद की सहसपुर सीट पर कांग्रेस को बढ़त। पहले राउंड में कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा आगे। आर्येंद्र को 5279 मत मिले। बीजेपी के सहदेव पुंडीर को 3543 मत मिले।
  • सभी मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू उत्‍तराखंड में सभी मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले सैन्य वोटरों के पोस्टल बैलट की हो रही स्क्रूटिनी। इसके बाद 8:30 बजे से सभी ईवीएम मशीनों में मतगणना शुरू होगी।
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि वह अपनी और पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। जनता कांग्रेस को बहुमत देगी, एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी। 48 के आसपास सीट आएंगी। हमें किसी तरह की चिंता नहीं है।
  • प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं के लिए 107314 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। वहीं कुल 166325 पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। इनमें सर्विस मतदाताओं के 42110, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के 49264 और 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के 15940 पोस्टल बैलेट शामिल हैं।
  • कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। यहां पोस्टल बैलेट के कारण मतगणना में 10 घंटे तक का समय लग सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here