देहरादून :उत्‍तराखंड की 70 सीटों पर मतगणना जारी है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना जारी है। उत्‍तराखंड में 70 सीटों के रुझान लगातार आ रहे हैं। इसमें भाजपा आगे चल रही है। भाजपा 43 सीटों पर आगे है, जबकि 23 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। 04 सीट पर अन्‍य  बढ़त बनाए हुए हैं।

दो प्रमुख पार्टियों के बीच कांटे की टक्‍कर

हालांकि शुरुआती रुझानों में उत्‍तराखंड की दो प्रमुख पार्टियों के बीच कांटे की टक्‍कर दिखाई दी थी, लेकिन बाद  में भाजपा ने बढ़त हासिल कर ली। हालांकि राजनीतिक रणनीतिकारों का मानना है कि दोपहर बाद तक ही स्थिति साफ होगी कि राज्‍य में किसकी सरकार बन रही है।

यहां परिणाम आएंगे सबसे पहले और यहां सबसे लेट

 

कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। यहां पोस्टल बैलेट के कारण मतगणना में 10 घंटे तक का समय लग सकता है। प्रदेश की 70 सीटों में सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर, किच्छा और गदरपुर विधानसभा का आने की संभावना है। यहां मतगणना शुरू होने से तीन घंटे की अवधि में परिणाम आ सकता है।

 

14 फरवरी को पांचवीं विधानसभा के लिए हुआ मतदान
गौरतलब है कि 14 फरवरी को उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए मतदान हुआ था। राज्‍य में कुल 65.37 प्रतिशत मत पड़े थे। वहीं इन चुनावों में भाजपा ने 60 पार तो कांग्रेस ने बहुमत प्राप्‍त कर सरकार बनाने का दावा किया है।

एक्‍ज‍िट पोल में भाजपा और कांग्रेस सत्‍ता के करीब

सात मार्च को विभिन्‍न चैनलों और न्‍यूज एजेंसियों ने एक्‍जिट पोल सर्वे दिखाए। इसमें उत्‍तराखंड में भाजपा और कांग्रेस को सत्‍ता के करीब बताया गया। इसमें भाजपा को 32 से 38 सीट तो कांग्रेस को 30 से 36 सीटें मिलती हुई दिखाई गई।

2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली थी 57 सीटें
उत्‍तराखंड में वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड 57 सीटें मिली थी। जबकि कांग्रेस को मात्र 11 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here