अमरोहा: छुट्टी नहीं मिलने से नाराज होकर कर्मचारी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 14 मार्च को एक कंपनी के ब्रांच मैनेजर भंवर लाल सैनी प्रीत विहार स्थित शाखा के कार्यालय में मौजूद था।

तभी कर्मचारी मुनीराम पुत्र नन्हे सिंह ग्राम पाडली अमरोहा शाखा कार्यालय पर आया था। मुनीराम ने बताया था कि परिवार के एक सदस्य का निधन हो गया है। घर जाने के लिए छुट्टी चाहिए। छुट्टी के लिए मना करने पर मुनीराम ने कंबल डालकर सिर पर ताबड़तोड़ ईंट से हमलाकर लहूलुहान कर दिया था।

अलमारी से चार लाख रुपये लेकर मुनीराम वहां से फरार हो गया था। शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर मुनीराम की तलाश की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुनीराम के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

तीन दिन बाद पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में मुनीराम को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि पूछताछ में मुनीराम ने बताया कि वह करीब डेढ़ माह से कंपनी में कार्य कर रहा था। सोमवार को छुट्टी चाहिए थी लेकिन ब्रांच मैनेजर ने छुट्टी देने से मना कर दिया था। गुस्से में आकर ब्रांच मैनेजर के सिर में ईंट मारकर अलमारी में रखी रकम लेकर भाग गया था। छुट्टी और पैसे की जरूरत थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here