देहरादून: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में जहां 23 सीटों पर हार की समीक्षा कर रही है। कि आखिर इन सीटों पर कैसे भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। और कौन पार्टी के ही वह लोग थे जिन्होंने भितरघात किया। लेकिन आज की सबसे बड़ी खबर यह सामने आ रही है। कि बीजेपी प्रताप नगर विधानसभा सीट से हार की समीक्षा बैठक का लेटर पैड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ओएसडी  भजराम सिंह पंवार का भी नाम इस सूची में है।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी जिन विधानसभा की सीटों पर चुनाव हारी है। उन विधानसभा सीटों पर हार की समीक्षा कर रही है और प्रताप नगर विधानसभा सीट का जिस तरह से यह लेटर पैड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जोकि हर्ष मणि सेमवाल मंडल अध्यक्ष प्रताप नगर के लेटर पैड पर लिखी हुई सूची वायरल हो रही है। और इस सूची में उन नेताओं के नाम लिखे गए हैं जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी को हराने में भितरघात किया है।

कौन-कौन वह लोग हैं देखिए सूची…..

 

जिस प्रकार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ओएसडी भजराम सिंह पंवार का नाम भी भितरघात में सामने आया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या भारतीय जनता पार्टी इन लोगों पर क्या कार्रवाई करती है और क्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिर भजराम सिंह पंवार को ओएसडी बनाएगे इस पर सब की निगाहें रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here