देहरादून:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। 21 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। वही आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार अब सूचना विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। कई अधिकारियों के पर कतर दिए गए हैं तो कई को अच्छा काम करने का इनाम दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव पद से पंकज पांडे की छुट्टी कर दी गई है। राधिका झा को नया स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है। वही राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी संभालेंगी, तो मीनाक्षी सुंदरम सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही कई बड़े नौकरशाहों को मुख्यमंत्री धामी ने हल्का कर दिया है।

पिछले 1 हफ्ते से लगातार सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि शासन स्तर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर से कमान संभालने के बाद बड़े बदलाव करते हुए शासन स्तर पर अधिकारियों के विभागों में फेरबदल करेंगे।

मंगलवार देर शाम उत्तराखंड शासन से 22 शासन स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल की सूची जारी हुई है। शासन द्वारा जारी हुई इस सूची में मुख्य सचिव एसएस संधू, एसीएस राधा रतूड़ी सहित 22 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किए गए हैं। जिसमें राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here