ऋषिकेश : जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड क्षेत्र के सलडी गांव निवासी सेना में तैनात आकाश भंडारी का पंजाब के फिरोजपुर जिले में निधन हो गया। शार्ट सर्किट की चपेट में आने से निधन बताया जा रहा है।

आकाश भंडारी गढ़वाल राइफल 21 फिरोजपुर पंजाब में तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर यमकेश्वर लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ आज गौरी घाट गंगा भोगपुर यम्केश्वर में किया जाएगा।

उनके पिता अजय पाल सिंह संसद भवन दिल्ली में सेवारत हैं। उनकी मां सुमति देवी दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती है। उनके पेट में ट्यूमर की शिकायत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here