देहरादून :  आइएससी 12वीं की परीक्षा में ब्राइडलैंड्स के छात्र सार्थक वत्स ने 400 में से 397 यानि (99.25) प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में द्वितीय व राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सार्थक वत्स ने कहा कि वह जेईई मेन की तैयारी में जुटे हैं और आइआइटी मुंबई में दाखिला लेना चाहते हैं। सार्थक ने 10वीं में 98.30 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। सार्थक ने गणित में 100, भौतिक, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी में 99-99 प्रतिश अंक प्राप्त किए।

सक्‍सेस टिप्‍स…

  • सार्थक ने कहा कि वह प्रतिदिन पांच से छह घंटे पढ़ाई करते हैं।
  • उन्होंने 12वीं की परीक्षा से ज्यादा जेईई के लिए तैयारी की।
  • सार्थक ने अपनी सफलता का श्रेय खुद की मेहनत, माता-पिता और स्कूल शिक्षकों के मार्ग दर्शन को दिया।
  • उन्होंने कभी भी ट्यूशन नहीं पढ़ा। घर पर ही परीक्षा की तैयारी की।
  • सभी विषयों की समान तैयार की।
  • स्कूल में पढ़ाए गए विषय को उसी दिन घर पर पढ़ना वे कभी नहीं भूले।
  • क्रिकेट, फुटबाल खेलना और सैर सपाटे पर जाना पसंद

वहीं पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें क्रिकेट, फुटबाल खेलना और सैर सपाटे पर जाना बहुत पसंद है। सार्थक के पिता डा. रुपेश कुमार त्यागी डीबीएस पीजी कालेज में वरिष्ठ प्रोफेसर हैं और माता डा. पूनम त्यागी एमकेपी पीजी कालेज में वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। माता-पिता ने बेटे सार्थक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

वहीं यूनिसन वर्ल्ड स्कूल की छात्रा रुचिका अग्रवाल आइएससी परीक्षा में 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में दूसरा और देश में तीसरा रैंक प्राप्त किया। रुचिका अपने पिता की तरह चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनाना चाहती हैं।

रुचिका अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय खुद की मेहनत, स्वजन के उचित मार्गदर्शन और स्कूल में शिक्षकों का तैयारी को दिया है। रुचिका ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन सात से आठ घंटे बोर्ड परीक्षा की तैयारी की। रुचिका मूल रूप से बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली हैं और दून में यूनिसन वर्ल्ड बोर्डिंग स्कूल में रहती थी। रुचिका के पिता अजीत अग्रवाल सीए हैं और माता प्रियंका अग्रवाल गृहणी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here