देहरादून: देहरादून से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र में एक मजदूर ने अपनी पत्नी के रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था।

बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार कर मौत के घात उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी हरिराम मौके से फरार हो गया।

सुबह के समय जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस ने गुरुवार की सुबह आरोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here