रामनगर: उत्तराखंड में लगातार बाघ और गुलदार के हमलों की खबर सामने आ रही है। वही कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा पर तीन महीने के अंतराल में बाघ ने एक और महिला को शिकार बना लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सल्ट विकासखंड के झडगांव की महिला कमला देवी कल अचानक से लापता हो गई थी। जिसका बाद महिला को ढूंढा गया तो वह नहीं मिल पाई।

महिला के घर वालों ने सोचा कि वह रोज की तरह घर का काम निपटा कर पास ही जंगल में घास लेने गई होगी। वह मोबाइल घर ही छोड़ गई थी। लेकिन जब शाम होने तक भी वह घर नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता बढ़ने लगी। जिसके बाद महिला को ढूंढा गया लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार देर रात तक सर्च आपरेशन चला मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया। वहीं गुरूवार की सुबह महिला की खोज फिर से शुरू की गई। मोहान व जौरासी रेंज के वन कर्मियों की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के साथ दोबारा कांबिंग की। जिसके बाद महिला का शव उसी के घर से थोड़ी ही दूरी पर मिला। महिला के गले पर बाघ के दांतों के निशान मिले हैं। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

बता दें बीते वर्ष नवंबर में कार्बेट टाइगर रिजर्व से ही लगे सांकर गांव निवासी गुड्डी देवी को भी बाघ ने अपना निवाला बनाया था। जिसका शव कालागढ वन रेंज की सीमा से सटे जमरिया वन क्षेत्र से बरामद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here