Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप से मौतों का आंकड़ा 24 हजार के पार पहुंच गया है। जबकि 78 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। इसी बीच तुर्की में एक भारतीय का शव मिला है। उसकी शिनाख्त विजय कुमार, उम्र 35 साल के रुप में हुई है। वह उत्तराखंड का रहने वाला था। इसकी जानकारी भारतीय दूतावास ने ट्वीट के जरिए दी है।

जानकारी के अनुसार, विजय के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह 23 जनवरी को तुर्की गया था। उसका शव मालत्या शहर में एक 24 मंजिला होटल के मलबे में दबी मिली। विजय ने अपने बाएं हाथ में एक टैटू बनवाया था। उसी टैटू से परिवार वालों ने शिनाख्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here