महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कई नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त करने को स्वीकृति दी है। वहीं, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल तो हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here