देहरादून: उत्तराखंड में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के छह जिलों में बारिश और तेज झोंकदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के छह जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को मौसम विभाग की तरफ से उत्तरकाशी, टिहरी, नैनीताल, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ आने वाले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अल्रट जारी किया गया है। 24 जून से 26 जून तक प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज झोंकदार हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देश में दक्षिण पश्चिम मानसून उड़ीसा, बंगाल और झारखंड पहुंच चुका है। अगले तीन दिनों में इसके उत्तराखंड पहुंचने की भी संभआवना है। अगले तीन दिनों में मानसून छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पहुंचेगा। उत्तराखंड में सबसे पहले मानसून कुमाऊं में दस्तक देगा। आने वाले तीन दिनों में मानसून चंपावत और इसके आसपास के क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। जिसके बाद मानसून पूरे प्रदेश में आएगा। पूरे राज्य में सक्रिय होने में मानसून को एक से दो दिन का समय लग सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here