उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में लगातार बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश यहां के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। वर्षा के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बार-बार यात्रा को रोका जा रहा है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खीर गंगा के उफान के कारण गंगोत्री की ओर करीब 3000 कांवड़ यात्री फंस गए थे। इन यात्रियों को आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद यहां से निकाला गया।

करीब 3000 कांवड़ यात्रियों को बीआरओ की ट्रक और वैकल्पिक पुलिया के जरिए निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here