देहरादून :बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत पार्टी के 40 नेता प्रचार गरमाएंगे। भाजपा ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी सांसदों व पूर्व मुख्यमंत्रियों व प्रदेश सरकार के मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।

उपचुनाव में जो नेता प्रचार करेंगे उनमें पार्टी की सह प्रभारी रेखा वर्मा, सांसद नरेश बंसल, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, पूर्व सीएम व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, विधायक बिशन सिंह चुाफाल, मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल,, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, अजेय कुमार, आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, बलवंत सिंह भौर्याल, दिप्ती रावत, स्वराज विद्वान, नेहा जोशी, सुरेश गढिया, भोपाल राम, फकीर राम टम्टा, शेर सिंह गढिया, मीना गंगोला, बंसती देवी, शिव सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बल्दिया, आशा नौटियाल, जोगिंदर पुंडीर, समीर आर्य व शशांक रावत के नाम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here