देहरादून: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
ये भी पढ़ें: कोई भी आरोप साबित हुआ तो राजनीति से ले लूंगी संन्यास: रेखा आर्य
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल हमेशा सामाजिक उत्थान पर फोकस किया। वो हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए संघर्ष करते रहे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय हमेशा स्वच्छ राजनीति के रास्ते पर आगे बढ़ने को कहते रहे। जीवन में अनुशासन उनकी प्राथमिकता रही। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी बीजेपी में सुरक्षित हैं। उनके दिखाए रास्ते पर आज भी बीजेपी आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री आवास में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी' की जयंती के शुभ अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
Posted by Trivendra Singh Rawat on Thursday, September 24, 2020
पंडित जी महान चिंतक व कुशल पथ प्रदर्शक थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।
तहसील चौक, देहरादून स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Posted by Trivendra Singh Rawat on Thursday, September 24, 2020