तेरी आंख्या का यो काजल… हरियाणवी गाने से फेमस हुई सपना चौधरी ने जनवरी 2020 में अपने बॉयफ्रेंड वीर शाहू के साथ शादी की थी। वहीं सपना चौधरी के घर नन्हा मेहमान आया है। सपना ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। खबरों के मुताबिक मां और बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सपना चौधरी के पति वीर साहू ने ये खबर फैंस को दी है।

ये भी पढ़ें: 28 दिन से जेल में बंद रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत, शौविक की याचिका खारिज

सपना चौधरी के मां बनने की खबर से फैंस जितना खुश हैं, उतने ही हैरान भी हैं, क्योंकि सपना की शादी की जानकारी सामने नहीं आई थी। सपना ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा। बताया जा रहा है कि वीर के परिवार में किसी के निधन की वजह से शादी को सीक्रेट रखा गया था। अब खुद वीर ने अपने पापा बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here