पिथौरागढ़: उत्तराखंड में गुलदार का आंतक कम होने का नाम नही ले रहा है। आए दिन वो किसी ना किसी को अपना शिकार बना ही ले रहा है। वहीं बुधवार शाम को भी गुलदार ने एक मासूम को अपना निवाला बना लिया।

जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के भट्टी गांव में देर शाम को तेंदुए ने एक लड़की को अपना शिकार बना दिया, शाम को लड़की अपने घर के बाहर बैठे हुई थी तभी तेंदुआ लड़की को उठाकर ले गया, इसके बाद परिजनों और गांव वालों ने पुलिस को भी सूचित किया।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: पूर्व राज्यपाल और CBI निदेशक रह चुके अश्वनी कुमार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताया ये कारण

वही गांव वालों ने मिलकर लड़की की खोज की, कुछ देर बाद लड़की का शव गांव से कुछ दूरी पर जाकर मिल गया। जानकारी के मुताबिक भट्टीगांव निवासी भगत राम की 5 साल बेटी हिमानी बुधवार देर शाम घर के आंगन में खेल रही थी।तभी अचानक तेंदुए ने हिमानी पर हमला कर दिया।हिमानी की मौत के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तेंदुए के पीछे दौड़े।

सूचना पुलिस को दी गई खोजबीन की गई तो घर से 50 मीटर दूर हिमानी का शव बरामद हुआ आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ विभागीय कार्यालय में प्रदर्शन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की। लोग परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि परिवार बहुत गरीब है और उनके पास अपना पक्का मकान भी नहीं है, ऐसे में गरीब परिवार को मुआवजा दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here