देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट में आज 18 मुद्दों पर मोहर लग चुकी है। जिसमें राज्य में एक नवंबर से स्कूल खोलने का फैसला त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट ने लिया है। लेकिन 1 नवंबर को रविवार होने के कारण 2 नवंबर से खुलेंगे स्कूल।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में आगामी एक नवंबर से कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यह फैसला आज बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: सेना के ट्रक से टकराई दो कारें, महिला के सिर पर आई गंभीर चोट

ये है कैबिनेट के निर्णय…

  • राज्य के कर्मचारियों को त्यौहार का तोहफा। कोविड फंड में अक्तूबर से नहीं कटेगा एक दिन का वेतन। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, आईएएस, पीसीएस, आईएफएस अधिकारियों के वेतन से होती रहेगी कटौती।
  • 2004 के सर्किल रेट के आधार पर वर्ग 03 व 04 की भूमि का मिलेगा मालिकाना हक। हजारों कब्जेदारों को मिलेगा फायदा।
  • उद्योग विभाग की सेवा नियमावली में संशोधन।
  • उत्तराखंड पुलिस आर मोरल (संशोधन) नियमावली में किया गया संशोधन।
  • उत्तराखंड नागरिक सुरक्षा अधीनस्थ चयन आयोग नियमावली में किया गया संशोधन।
  • हिमालय गढ़वाल विश्वविद्यालय 2016 में किया गया संशोधन। हिमालय गढ़वाल विश्वविद्यालय का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय किया गया।
  • आबकारी विभाग में मदिरा की बिक्री के लिए ट्रेक एंड ट्रेस प्रणाली शुरू होगी।
  • पीरुल नीति के तहत, पीरुल इकट्ठा करने पर 2 रुपए प्रति किलो का दाम तय किया गया।
  • महाकुंभ को देखते हुए सभी अखाड़ा परिषदों को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाने का सरकार ने लिया निर्णय।
  • उत्तराखंड अधी प्रमाणीकरण नियमावली बनाई गई।
  • प्रदेश में दो लाख 43 हजार ड्राइवर और ई रिक्शा चालकों को एक-एक हजार रुपए और दिए जाएंगे।
  • खेल नीति 2020 को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी। खेल नीति में वित्त से जुड़े हुए प्रावधान के लिए वित्त विभाग को आकलन करने के दिए निर्देश। खेल पदक विजेता, प्रशिक्षकों, खेल पत्रकार को पुरस्कार का किया गया प्रावधान।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here