हिंदुओं का सबसे पावन पर्व शारदीय नवरात्र इस साल 17 अक्टूबर 2020 से होने वाले है। नवरात्र आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं और इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन मां के एक अलग स्वरूप का होता है और भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां की भक्ति करते हैं।
वहीं ज्योतिषविदों की मानें तो इस वर्ष शारदीय नवरात्र काफी खास है क्योंकि इस बार 58 साल बाद एक बहुत शुभ संयोग बना है। दरअसल इस बार नवरात्रि में पूरे 58 साल बाद शनि स्वराशि मकर और गुरु स्वराशि धनु में रहने वाले हैं। इसी के साथ ही साथ इस बार घटस्थापना पर भी विशेष संयोग बन रहा है और ये महासंयोग सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है।
इस बार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है वह हम आपको बताने जा रहे हैं। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त- इस बार शुभ मुहूर्त शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर है। अब अगर आप किसी कारण से इस समय घटस्थापना नहीं कर पाते हैं तो इसी तिथि को सुबह 11 बजकर 02 मिनट से 11 बजकर 49 मिनट के बीच इसे कर सकते हैं। ध्यान रहे घर का पूजा स्थल हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रहे इस कारण घर की उत्तर-पूर्व दिशा में ही घटस्थापना करें।
इसी के साथ आप चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं और कुमकुम से एक स्वास्तिक जरूर बनाएं। अब इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित करें और उनके सामने अखंड ज्योति जगाएं और घटस्थापना करें। इस बार नवरात्रि में राजयोग, दिव्य पुष्कर योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सिद्धि योग शारदीय नवरात्रि को खास बना रहे हैं। इस बार आप जो मांगेगे आपको मिलेगा।