नैनीताल: उत्तराखंड में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन वो किसी न किसी को अपना शिकार बना ही ले रहा है।
वही भीमताल में ओखलकांडा ब्लॉक में बुधवार शाम एक 13 साल की बच्ची को तेंदुएं ने अपना निवाला बना डाला। जानकारी के अनुसार तुषराड़ गांव की नेहा कफल्टिया पुत्री ह्दयेश कफल्टिया बुधवार शाम को घर के पास ही खेत में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक नेहा पर तेंदुआ झपट पड़ा। उसने उसके शरीर को बुरी तरह से नोच लिया था।पास ही खेत में काम कर रहे माता पिता और अन्य ग्रामीणों ने हो हल्ला किया तो तेंदुआ वहां से भाग गया।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के इस युवा की IPL ने बदली किस्मत, रातों रात बना करोड़पति
वही कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में नेहा का शव मिला। घटना के बाद से नेहा के घर में कोहराम मचा हुआ है। शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने घटना की सूचना डीएफओ टीआर बीजूलाल को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम आई और गश्त शुरू कर दी। डीएफओ बीजूलाल ने कहा कि वह घटना से बेहद दुखी हैं। पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही परिजनों को तीन लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।