हरिद्वार: योग गुरु स्वामी रामदेव ने हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद में लव जिहाद के नाम पर सरेआम गोली मारकर की गई निकिता की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। योगगुरु बाबा रामदेव ने ऐसी घटनाओं को दरिंदगी की पराकाष्ठा की संज्ञा देते हुए ऐसी असामाजिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को सरेआम फांसी देने के साथ इस्लाम के जिम्मेदार लोगों से ऐसी घटनाओं की निंदा करने की मांग भी की है।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: BJP युवा मोर्चा के महासचिव समेत 3 नेताओं की हत्या

वही इस दौरान बाबा रामदेव हाल ही में सांसद साध्वी प्रज्ञा द्वारा कांग्रेस और अन्य बड़े नेताओं पर लागए गए भगवा आतंकवाद ने नाम पर धर्म को बदनाम करने के आरोपो का समर्थन भी करते हुए नज़र आए।

योगगुरु स्वामी रामदेव ने हरियाणा के फरीदाबाद में सरेआम लव जेहाद के नाम पर हुई निकिता कि गोली मार कर हत्या की निंदा करते हुए कहा कि लव जेहाद के नाम पर निकिता जैसी के बेटियों और अन्य महिलाओं की हत्यायों का दौर चल रहा है। जो बेहद शर्मनाक है। मजहब बदलने के नाम पर इस तरह की घटनाएं दरन्दगी की पराकाष्ठा है। देश के सभी मुस्लिम धर्म के मुल्लाओ और मौलवियों मौलानाओं व इस्लाम के सभी लोगों को ऐसी दुःखद घटनाओ की खिलाफत करनी चाहिए। ऐसी घटना करने वालों गुंडों शैतान और हैवान लोगो के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए और ऐसे लोगो को सरेआम चौराहों पर फांसी देनी चाहिए इस तरह की घटनाएं भारत माता के माथे पर कलंक है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here