महाराष्ट्र पुलिस ने जहां रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर एक बार फिर भड़की नजर आई।
ये भी पढ़ें: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को किया गिऱफ्तार, जानिए क्या है मामला
कंगना ने वीडियो में कहा कि ‘मैं महाराष्ट्र सरकार से यह पूछना चाहती हूं कि आज आपने अर्नब गोस्वामी के घर जाकर उन्हें मारा है। उनके बाल नोचें हैं। उन पर हमला किया है, कितने घर तोड़ेंगे आप? और कितने गले दबाएंगे? कितनी आवाजें बंद करेंगे आप? सोनिया सेना कितने मुंह बंद करेंगी आप? यह मुंह बढ़ते ही जाएंगे।’ ‘हमसे पहले कितने शहीदों के गले काटे गए हैं। उन्हें लटकाया गया है। कोई बात नहीं। एक आवाज बंद करेंगे तो दूसरी आवाजें उठेंगी। पेंगुइन को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना कहने पर आपको गुस्सा आता है। आप हैं सोनिया सेना।’
Message for Maharashtra government @republic #Arnab #ArnabWeAreWithYou #ArnabGoswami pic.twitter.com/AJizRCitS7
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 4, 2020
कंगना ही नही अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने भी अर्नब गोस्वामी का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- ‘हम अर्नब गोस्वामी के साथ खड़े हैं।‘