ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दंपति की दर्दनाक हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 की चेरी काउंटी सोसायटी निवासी विनय गुप्ता (57 वर्ष) और पत्नी नेहा गुप्ता का शव बुधवार को उनके फ्लैट में मिला। सुबह जब उनके पुत्र कुश फ्लैट पर पहुंचे तो दोनों के शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर संयुक्त सीपी लव कुमार, डीसीपी हरीश चन्द्र व अन्य पुलिसकर्मी तफ्तीश के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि दंपती दो माह पहले ही सेक्टर-122 से यहां शिफ्ट हुए थे। इनका चेरी काउंटी में प्राइस मार्ट है। यहां 20 कर्मी कार्य करते हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के शिक्षक निकले कोरोना पॉजिटिव, स्कूल हुए बंद

मंगलवार रात करीब 11.30 बजे इनका बेटा कुश इन्हें घर पर छोड़कर गया था। जिसके बाद ही यह वारदात हुई। दोनों के सिर पर पीतल के फ्लावर पॉट से हमला कर मारा गया है। जांच में सामने आया है कि महिला खाना बना रही थी तभी यह वारदात हुई। विनय गुप्ता मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले थे। पिछले 25 वर्षों से गाजियाबाद के रामप्रस्थ में रहे थे। यहां से निगम पार्षद का चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए थे।

एकबेटा अमेरिका में रहता है…

सेक्टर-122 के मकान में इनका बेटा कुश अपने दादा सोहनलाल और दादी शकुंतला के साथ रहता है। इनका दूसरा बेटा लव अमेरिका में रहता है। पिछले चार वर्षों से चेरी काउंटी सोसायटी के मार्केट में इनका प्राइस मार्ट है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here