IPL का जश्न जहां पूरे देश में तेजी से जारी था, वहीं कल इसका फाइनल मुकाबला था। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच हुआ। वही दिल्ली कैपिटल्स को IPL-13 के फाइनल में मात देकर मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुंबई इंडियंस ने IPL का पांचवां खिताब जीतकर IPL में अपनी श्रेष्ठता साबित की। इससे पहले मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताबी जीत हासिल की थी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी और कप्तान 6 बार आईपीएल फाइनल का हिस्सा बने हैं और हर बार उनकी टीम को जीत मिली है। 2009 में रोहित डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे और तब वह टीम खिताब जीतने में कामयाब रही। बतौर कप्तान रोहित शर्मा पांच बार मुंबई इंडियंस को विजेता बना चुके हैं।

IPL के 13वें सीजन के फाइनल के बाद इनामों की बारिश हुई। चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि हासिल हुई। फाइनल में हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12.5 करोड़ रुपये इनाम की हकदार बनी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here