उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज  12 बजकर 15 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुण तीर्थपुरोहित मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

आज अन्नकूट- गोवर्द्धन पूजा के पर्व पर विधिवित पूजा अर्चना कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए। इस यात्रा वर्ष साढ़े तेईस हजार श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुई।

  • वही 16 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट प्रात: 8.30 बजे बंद होंगे।
  • 19 नवंबर शांय 3 बजकर 35 मिनट पर बद्रीनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद किये जायेंगे।
  • यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर 16 नवंबर को दिन में 12.15 बजे बंद होंगे।
  • द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 19 नवंबर को प्रात: 7 बजे बंद होंगे।
  • तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 4 नवंबर 11.30 बजे बंद हुए।
  • मद्महेश्वर मेला 22 नवंबर को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here