चमोली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह आखिरकार बदरी विशाल के धाम तक पहुंच गए। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी थे। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने धाम में प्रवेश कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी धाम के दर्शन किए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। बदरीनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को अब उच्च स्तरीय आवास एवं खानपान की सुविधाएं मिलेंगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से बदरीनाथ धाम में चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पर्यटन आवास गृह का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत लगभग 11 करोड़ रुपये है।
बदरीनाथ में हेलीपैड व राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन आवास गृह का निर्माण किया जाएगा।

इससे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बदरीनाथ धाम में ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। हालांकि, उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से भी यहां पर पर्यटन आवास गृह की सुविधा है, लेकिन यात्रा सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ठहरने की व्यवस्था कम पड़ जाती थी। जिससे पर्यटकों को दर्शन करने के बाद वापस जोशीमठ आना पड़ता था। यूपी पर्यटन आवास गृह में पर्यटकों के लिए 40 कमरों बनाए जाएंगे। इसमें दिव्यांगों के लिए अलग से कमरों की व्यवस्था होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here