देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। वर्तमान में डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी बनाए गए हैं। अशोक कुमार 30 नवंबर को उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालेंगे अब तक अशोक कुमार प्रदेश में डीजी लॉ ऑर्डर के रूप में काम कर रहे थे ।
ये भी पढ़ें:एक बार फिर पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट ने कांग्रेस में मचाई हलचल…
आपको बता दें कि मौजूदा डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी 30 नवंबर को रिटायर होंगे, जिसके बाद 1989 बैच के आईपीएस अफसर अशोक कुमार उत्तराखंड के अगले पुलिस महानिदेशक (DGP) होंगे। शासन ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
हालांकि 29-30 नवंबर में अवकाश होने की वजह से अशोक कुमार को पहले हाई चार्ज मिल जाएगा। अशोक कुमार के पास डीजीपी के तौर पर काम करने का लंबा और पर्याप्त वक्त रहेगा। उनका रिटायरमेंट नवंबर 2023 को होगा। वर्तमान में अभी वह डीजी कानून व्यवस्था है।