देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को एक वर्चुअल समारोह में ‘वातायन’ लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नेहरू सेंटर, लंदन के निदेशक और प्रसिद्ध लेखक डॉ अमीष त्रिपाठी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि थे।

इस दौरान रमेश पोखरियाल ने वातायन ब्रिटेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विविधता में एकता भारत की पहचान है। हमारी संस्कृति में भाषाओं का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि साहित्य हमारी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक विरासत है जो देश को अदृश्य रूप से मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी, अलर्ट हुआ जारी

उन्होंने कहा कि वातायन सम्मान न केवल उनके लेखन और साहित्य, बल्कि भारतीय मूल्यों और परंपराओं को भी मान्यता प्रदान करता है। उनका लेखन उनके अनुभवों, संघर्षों, जीवन मूल्यों और आदर्शों से संबंधित है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके लेखन ने हमेशा गरीबों और शोषितों को अभिव्यक्ति प्रदान की है और उनके सभी गीत भारतीय जीवन मूल्यों, भारतीयता और राष्ट्रीयता के लिए समर्पित हैं। मीरा कौशिकय केंद्रीय हिंदी परिषद, आगरा के उपाध्यक्ष कवि अनिल शर्मा जोशी और वाणी प्रकाशन की कार्यकारी निदेशक, अदिति महेश्वरी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here