भारतीय रेलवे ने एक नई पहल की शुरुआत की है जिससे लोगों को खासा राहत मिलेगी। आपको बता दें कि ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की समस्या को खत्म करने के लिए मुंबई बेस्ड स्टार्टअप Railofy ने गुरुवार को एक नया फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर रियर टाइम पीएनआर स्टेट्स और ट्रेन की यात्रा की सभी जानकारी यात्री को वॉट्सएप पर उपलब्ध कराएगा। इससे लोगों का समय बचेगा।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, अब यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके

कंपनी की तरफ से रेल यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा में लगने वाले कुल समय और पीएनआर के सर्च करने और ट्रेन की देर होने की सूचना, स्टेशन अलर्ट जैसी जानकारी भी उलब्ध कराएगा। Railofy के नए फीचर का लुत्फ उठाने के लिए यूजर को केवल अपना 10 डिजिट का पीएनआर नंबर को व्हाट्सएप नंबर 9881193322 दर्ज करना होगा। इसके बाद लाइव स्टेशन अलर्ट, समेत कई तरह की जानकारी आपको वॉट्सएप पर मिल जाएगी।

बता दें कि अभी तक यात्रियों को ट्रेन की हर जानकारी के लिए अलग-अलग वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन Railofy के नए फीचर में आपको ट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी। इस सर्विस की मदद से यूजर वॉट्सएप पर पीएनआर स्टेटस समेत हर एक रेगुलर अपडेट की जानकारी ले सकेंगे।वही ट्रेन लेटे होने पर यात्री आराम से स्टेशन पहुंचे। इसकी जानकारी भी दी जाएगी। वही अपकमिंग स्टेशन के बारे में भी सूचना मिलेगी। Railofy के मुताबिक करीब हर माह 60 लाख पैसेंजर गूगल पर आईआरसीटीसी ट्रेन के स्टेशन की जानकारी सर्च करते हैं, लेकिन वहां इसका जवाब नही मिलता है।

ऐसे में Railofy का नया फीचर काफी कामगर साबित हो सकता है। इसे साल सितंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। स्टार्टअप की तरफ से ट्रेन टिकट की कीमत में उसी रूट पर दूसरे ट्रैवलिंग विकल्प को भी उपलब्ध कराया जाता है। इससे यूजर का न सिर्फ टाइम बचता है, बल्कि यात्रा में भी सुविधा होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here