आज देश में हर जीवन जरुरी चीजों की कीमत बढ़ रही है। मध्यम वर्ग बढ़ती कीमतों से बहोत परेशान हो रहा है। पिछले कुछ महीनो में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बहोत बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल डीजल में बढ़ती कीमत हरेक इंसान के जीवन पर असर करता है। वैसे में बढ़ते पेट्रोल और डीजल दामों से परेशान सरकर और कम्पनिया भी इनके विकल्प ढूंढ रहे हैं। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से तंग आके और प्रदुषण को बचने के लिए पुरे विश्व में इलेक्ट्रिक वाहन और सीएनजी के इस्तमाल पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

देश में सभी राज्य सीएनजी को बढ़ावा दे रहे है वैसे में बिहार राज्य में भी सीएनजी बस शुरू हो चुके हैं। लेकिन आपको जानने ख़ुशी होगी के अब बिहार में एक नए गैस, कंप्रेस्ड बायोगैस से वाहनों को चलाने का काम पुरे जोर शोर से शुरू किया जानेवाला है। बायोगैस का प्लांट जल्द ही मसौढ़ी में नया प्लांट शुरू होने वाला है। इस प्लांट के को शुरू करने के लिए सिटीजन केयर ग्रुप का इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ करार भी हो चुका है।

सीएनजी गैस वैसे तो पेट्रोल और डीजल से काफी सस्ता है लेकिन सीएनजी गैस हमारे देश में उतपन्न नहीं होता और हमें सीएनजी गैस बाहर के देशों से मंगाना पड़ता है इसीलिए सीएनजी गैस भी हमें महँगा पड़ता है। लेकिन जब सीएनजी गैस का विकल्प सीबीजी गैस राज्य के अंदर ही बनने लगे तो यह उपभोक्ताओं तक काफी कम कीमत पर मिलेगा। सीबीजी गैस को बनाने के लिए पुआल, गाय और भेस का गोबर, मक्के के डंठल, मुर्गी फार्म के अपशिष्ट और नेपियर घास सहित और अन्य कृषि कचरे का इस्तेमाल किया जाता है।

आप को बता दे की बिहार का पहला बायो गैस प्लांट बिहार के मसौढ़ी में बनने वाला है। इस प्लांट को बनाने के लिए सिटीजन केयर ग्रुप और इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के बीच में करार भी हो चुका है। सिटीजन केयर ग्रुप के सीईओ चंदन कुमार ने बताया कि बिहार में सीबीजी यह पहला प्लांट होगा। आने वाले साल 2022 में इस प्लांट में बायो गैस का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

उन्होंने आगे बताया के इस प्लांट को बनाने के लिए लगभग 15 करोड़ का खर्च किया जायेगा। इस प्लांट में से जो भी गैस बनेगा उसे सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन भारत पेट्रोलियम उस गैस की खरीदी सीधे प्लांट से करेगी। बताया जा रहा है के इस गैस की लागत प्रति किलो 34 रुपये आएगी जिसे तेल और गैस कंपनियां 46 में खरीदेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here