कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा में जाकर टिहरी से आज अपना नामांकन करवाया। किशोर उपाध्याय ने नामांकन करने से पहले उन सभी लोगों को अपने साथ जोड़ा जो कुछ दिन पहले तक किशोर उपाध्याय के भाजपा में आने का खुला विरोध कर रहे आज।

4 दिन पहले किशोर उपाध्याय के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थौलधार के पूर्व ब्लाक प्रमुख खेम सिंह चौहान और प्रमोद उनियाल आज दोनों ही किशोर उपाध्याय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे । खेम सिंह चौहान 2007 में भाजपा के टिकट पर टिहरी से चुनाव लड़ चुके हैं और तब उन्हें किशोर उपाध्याय ने ही हराया था।

प्रमोद उनियाल बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ कर कांग्रेस व तमाम दलों से होकर अब भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में है
इन दोनों नेताओं ने जिस प्रकार से किशोर उपाध्याय के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक मोर्चा खोला था उससे लोगों को लग रहा था कि किशोर उपाध्याय के लिए टिहरी में समस्या होगी लेकिन जिस प्रकार आज किशोर उपाध्याय ने धन सिंह नेगी द्वारा भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए जिन कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया हुआ था। वह सब आज किशोर उपाध्याय के साथ नामांकन में दिखाई दिए जो लोग यह सोच रहे थे कि किशोर उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी में जाकर गलती कर ली है और मूल भाजपाई उन्हें नहीं पचा पाएंगे क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री की मां से लेकर प्रधानमंत्री मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी गालियां दी थी।

आपको याद होगा कि किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा था कि उनकी मां की अस्थियां मां गंगा स्वीकार नहीं करेगी इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा ठग कहा था।

उन्होंने कई बार गृहमंत्री अमित शाह को तड़ीपार कहा
जिस अंदाज में उन्होंने आज इन भाजपा के तमाम नेताओं को पूर्व मंत्री लखीराम जोशी को भी नामांकन में जोड़ा उससे टिहरी विधानसभा में आज पहले दिन ही किशोर उपाध्याय अपना चुनाव मैनेज करने में काफी हद तक सफल हो गए हैं।
देखना है कि आने वाले दिनों में वे अपने प्रतिद्वंद्वियों धन सिंह नेगी और दिनेश धने को बढ़ने से रोकने के लिए और किस प्रकार के रणनीतियों का इस्तेमाल करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here